Bokaro Steel Plant के हॉट स्ट्रिप मिल से गैस लीकेज होने से मची अफरा-तफरी, 26 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

Bokaro Steel Plant News: बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल में गैस लीकेज होने से प्लांट में अफरा तफरी का माहौल हो गया। 26 कर्मचारी बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है।
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट ( Bokaro Steel Plant News) के हॉट स्ट्रिप मिल में शनिवार करीब 10 बजे के आसपास गैस लीकेज होने से प्लांट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालाँकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उस दौरान उपस्थित सभी 26 कर्मचारी बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनकी स्थिति सामान्य है।
गैस लीकेज की खबर आग की तरह फैल गयी। पूरे प्लांट में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों को बाहर निकलने के लिए बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य गेट भी खोल दिया गया है। उक्त स्थल पर कर्मचारियों के जाने पर रोक लगा दी गई है। घटना की खबर के बाद बोकारो उपायुक्त के आदेश पर उपविकास आयुक्त संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने हॉट स्ट्रिप मिल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
उन्होंने बताया कि जो गेस लीकेज हुआ था, वह सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) है। प्लांट के बाद टीम ने बोकारो जेनरल अस्पताल का भ्रमण किया। डीडीसी ने बताया कि बीजीएच में भर्ती सभी कर्मचारी खतरे से बाहर हैं। आमलोगों से अपील की गई है कि स्थिति को पैनिक बनाने की जरूरत नहीं है।
सभी की स्थिति ठीक
कई मजदूर यूनियन के नेताओं का कहना है कि गैस की चपेट में आने से 26 कर्मचारी बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती है। सभी की स्थिति ठीक बताई जाती है। हालांकि जिला प्रशासन ने 26 कर्मियों के अस्पताल में भर्ती की पुष्टि की है। कर्मचारियों के बीजीएच में भर्ती की खबर सुनकर बोकारो विधायक बिरंची नारायण, यूनियन नेता व परिजन सहित आमजन पहुंचने लगे थे।
पूरा मामला
बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने विज्ञप्ति जारी कर कर मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइप लाइन जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के री हीटिंग फ़रनेस में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें मेंटेनस का काम चल रहा था। पाइप लाइन बंद था और इसमें कोई गैस नहीं थी। मेंटेनस के तहत एक कंपेनसेटर भी चेंज किया जाना था जिसके लिए पाइप लाइन में कटिंग एवं वेल्डिंग का काम हो रहा था।
बोकारो पुलिस ने चैन स्नेचिंग गिरोह के दो लोगो को किया गिरफ्तार, कई दिनों से दे रहा था चकमा
वेल्डिंग से निकलने वाले चिंगारी से पाइप लाइन के अंदर जमा Neptha, Sulphur इत्यादि जो ज्वलनशील होता है, उसमें आग पकड़ ली और काफ़ी धुंआ निकल आया जो पाइप लाइन के माध्यम से हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया, इस कारण थोड़े समय के लिए अफरा तफरी हुई। पाइप लाइन से किसी प्रकार के गैस की लीकेज नहीं हुई है और कोई घबराने की बात नहीं है। आग बुझा दी गई है। हमारे वरीय अधिकारी साइट पर स्वयं हैं। कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है।
प्रभावित कर्मियों से ली घटना की जानकारी
उप विकास आयुक्त संदीप कुमार ने मौके पर प्रभावित कर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं,चिकित्सा कर रहें चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने भी घायल कर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में घटना में 26 कर्मी के प्रभावित होने की पुष्टि की है। सभी का उपचार बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। ऐतिहातन चिकित्सकों की निगरानी में सभी को रखा गया है।