सहरसा में बेगूसराय के तर्ज पर अपराधियों ने घूम घूमकर की गोलीबारी, घटना को अंजाम देकर हुए फरार

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले से ताबड़तोड़ गोलीबाड़ी की खबड़ सामने आई है। अपराधियों द्वारा पुरे इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की गई। बैखोफ अपराधियों ने बेगूसराय गोलीकांड जैसी स्थिति बनाने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकले। हालाँकि इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर अभी सामने नहीं आई है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
पूरी घटना सिमरी बख्तियारपुर की है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने लगातार दो दिन घूम-घूमकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गुरुवार के बाद शुक्रवार की रात को भी फायरिंग की गई। जिससे लोगो के अंदर दहशत का माहौल है। इस तरह की घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई है। अपराधियों ने रेस्टोरेंट में जमकर फायरिंग की थी। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में शुक्रवार रात अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई।

बेतिया: एक शराबी पुलिस के पैर पकड़कर छोड़ने की मिन्नतें करता रहा , लेकिन पुलिस ने भेजा जेल,
बिहार में इस तरह की घटना के बाद पुलिस कटघरे में आ गयी है। सहरसा पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुकी है। बताया जा रहा है अपराधियों ने सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, मुरली चौक, पोखड़ सड़क के अलावा कई जगहों पर बाइक सवार अपराधियों ने गोलियां चलाई थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।