भारत में करोड़ों देवता है , पर नहीं कर पा रहे ऑक्सीजन का उत्पादन, फ्रांस की कार्टून मैगजीन Charlie Hebdo ने कसा तंज

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी से लोगो का बुरा हाल है। लोगो को ऑक्सीजन नहीं मिलने पर मौत हो रही है। उसी सिलसिले में फ्रांस की कार्टून मैगजीन Charlie Hebdo ने भारत में कोरोना के बढ़ते केसों और मौतों को लेकर कटाक्ष किया है। मैगजीन ने यह कटाक्ष करते हुए लिखा है कि भारत में करोड़ों देवी-देवता हैं, फिर भी कोई ऑक्सीजन की कमी पूरी नहीं कर पा रहा है ।
यह भी पढ़े : पटना के शास्त्री नगर से आया कालाबाजारी का मामला, 50 से 60 हजार तक बेचीं जा रही है संजीवनी
दरअसल कार्टून में ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ ही बड़ी संख्या में लेटे हुए लोगों को दिखाया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मैगजीन ने लिखा है, ‘भारत में 33 मिलियन देवी-देवता हैं, लेकिन कोई भी ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं है।’ बता दे हिंदू धर्म में मान्यता है कि 33 करोड़ देवी-देवता हैं।
हालांकि मैगजीन ने 33 करोड़ देवी देवताओं की जगह 33 मिलियन लिखा है, जिसका मतलब 3.3 करोड़ होता है । लेकिन साफ है कि कार्टून में हिंदू धर्म की मान्यताओं को आधार बनाते हुए भारत में कोरोना के बढ़ते केसों को संभालने में स्वास्थ्य सेवाओं की नाकामी पर तंज कसा है। मैगजीन की ओर से इस कार्टून को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया गया है। अब तक इसे सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं। भारत के तमाम लोगों ने इस कार्टून की निंदा भी की है। कई लोगों ने इसे भारत की स्वास्थ्य सेवा पर तंज की बजाय हिंदू समाज का मजाक उड़ाने वाला कार्टून करार दिया है।