झारखण्ड: कर्मा डाल विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा , सात लड़कियों के पानी में डूबने से हुई मौत

लातेहार: झारखण्ड के लातेहार जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ कर्मा डाल के विसर्जन के दौरान सात लड़किया पानी में डूब गयी। जिससे सातों लड़कियों की मौत हो गई। बता दे सभी मृत लड़कियों की उम्र 10 से 20 वर्ष के बीच बताया जा रहा है। हादसे की सुचना मिलते के बाद स्थायनीय लोगो की मदद से शव को पानी से बहार निकला गया। जिसके बाद सभी शवों को पुलिस से अपने कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना जिले की बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित शेरेगाड़ा गांव के मननडीह टोला की है। जहां कर्मा डाल विसर्जन के दौरान सात लड़कियां की पानी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को करमा डाल विसर्जन करने सातों लड़कियां पास के तालाब में गई थी । इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से सात लडकियां पानी में डूब गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को पानी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
सभी मृत लड़कियांकी उम्र 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के बीच है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थानीय ग्रामीण की मदद से सभी शव को पानी से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया है। मृत सभी लड़कियों में रेखा कुमारी 18 वर्ष, लक्ष्मी कुमारी, 8 वर्ष , रीना कुमारी, 11 वर्ष तीनों के पिता अकलू गंझू है, मीना कुमारी, 8 वर्ष- पिता लालदेव गंझू, पिंकी कुमारी 15 वर्ष- पिता जगन गंझू , सुषमा कुमारी 7 वर्ष- पिता चरण गंझू , सुनीता कुमारी 17 वर्ष- पिता स्वर्गीय बिफा गंझू, सभी ग्राम शेरेगाड़ा, टोला मननडीह, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार की है।