झारखण्ड : गढ़वा में प्रसव पीड़ा से पिडीत महिला को अस्पताल प्रबंधन ने दुत्कारा , तो खुली सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

गढ़वा: गढ़वा के खरौंदी प्रखंड में इंसानियत और समाज को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आयी है। गढ़वा के निजी अस्पताल में चंद पैसे के कारण एक महिला को अस्पताल में भर्ती लेने से मना कर दिया। महिला गुहार लगाती रही। अस्पताल प्रशाशन के कानो पर जू तक नहीं रेंगी।
दरअसल प्रसव पीड़ा से पीड़ित मंजू देवी पास के कादरी अस्पताल पहुंची। जहाँ महिला के पास पैसे ने होने के कारण अस्पताल वालो ने दुत्कार कर भगा दिया। महिला दर्द से कराहती हुई सरकारी अस्पताल पहुंची लेकिन महिला के हालत पर किसी को तरस नहीं आया और न ही किसी ने मदद करने की कोशिश की । बेहोश होकर महिला बीच सड़क पर गिर गयी । बाद में परिजनों की मदद से उसका खुली सड़क पर प्रसव हुआ और महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। फ़िलहाल बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ है।
यह भी पढ़े: बोकारो: तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी रहे चैंपियन, जीते 14 स्वर्ण पदक
वही झारखण्ड स्वास्थय विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इस पर संज्ञान लेते हुए कहा है, इस की जाँच की जाएगी आखिर महिला किस परिस्थिति में बच्चे को जन्म दिया और निजी अस्पताल ने उस महिला का इलाज करने से क्यों इंकार किया । अगर वाकई में निजी अस्पताल दोषी पाया जाता है तो उसका लायसेंस तक रद्द किया जा सकता है।