Big Bharat-Hindi News

KL Rahul and Athiya Shetty wedding: के एल राहुल और अथिया शेट्टी दोनो बंधे शादी के बंधन में, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीर

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों आज शादी के बंधन में बंध गये हैं। खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के बंगले में शादी समारोह का आयोजन किए गया। इस शादी समारोह के मौके पर खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुए।

बारात रेडिशन होटल से निकली थी जो करीब ढाई बजे सुनील शेट्टी के घर पहुंची। सुनील शेट्टी ने बारातियों को जोरदार स्वागत किया। उसके बाद केएल राहुल और आथिया की शादी धूमधाम के साथ हुई।

इस शादी में नो फोन पॉलिसी रखी गयी थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक ना हो इसे लेकर मेहमानों के फोन के कैमरे पर स्टीकर लगा दिया गया था ताकि वे इस पल की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद ना कर सके।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वे इस शादी से बहुत खुश है। नवविवाहित जोड़े को उन्होंने आशीर्वाद दिया है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि वो केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं। रिसेप्शन को लेकर उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद धूमधाम के साथ पार्टी का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *