Big Bharat-Hindi News

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, भाजपा 2024 लोक सभा चुनाव जितने के लिए EVM को हैक करने की बना रही है योजना

 ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, उन्होंने कहा ‘भाजपा 2024 लोक सभा चुनाव जितने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हैक करने कि कोशिश कर रही है।’ यह साबित करने के लिए उनके पास सबूत भी हैं।

कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 के चुनाव को लेकर भाजपा पर  बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने आरोप लगाया है कि  भाजपा लोक सभा चुनाव जितने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM)  को हैक करने कि कोशिश कर रही है। गुरुवार को ममता बनर्जी ने BJP पर केवल आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि यहां तक कहा कि यह साबित करने के लिए उनके पास सबूत भी हैं।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

इस मामले में ममता ने कहा, इंडिया (I.N.D.I.A) की बैठक में सभी दल इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम चुनाव जीतने के लिए पहले ही योजना बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के लोगों की ईवीएम को हैक करने की कोशिश के बारे में हमने सुना है, और हमें इसके सबूत भी मिले हैं और  इस संबंध में हम और अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

शिक्षकों पर केके पाठक का चला चाबुक , शिक्षा विभाग ने स्कूल से गायब रहे 7914 शिक्षकों का वेतन काटा

आगे बनर्जी ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 2024 का लोकसभा चुनाव विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया जीतेगा और सरकार बनाएगा। विपक्षी गठबंधन इंडिया देश को बर्बादी, सांप्रदायिक तनाव और बेरोजगारी से बचाएगा। बता दे इससे पहले ममता बनर्जी भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में अशांति फैलाने की योजना बनाने का भी आरोप लगा चुकी हैं।

आरोपों को किया ख़ारिज

वही आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि चुनाव को कौन हैक करता है। जब वे 2021 में जीते तो उन्होंने (TMC) में  हैकिंग की शिकायत नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *