Big Bharat-Hindi News

‘पुष्पा कभी झुकेगा नहीं’ लेकिन पटनावासियों के सामने पुष्पा झुक गया, फैंस के प्यार देखकर बोले अभिनेता अल्लू अर्जुन

पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग पर पटना पहुंचे साऊथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया। इस मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना समेत पूरी टीम पटना पहुंचे। फैंस ने अल्लू अर्जुन और फिल्म कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगों की भीड़ को देखकर फिल्म के मेकर्स के साथ साथ पुष्पा 2 के कलाकार गदगद हो गए।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

वही इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस गांधी मैदान में मौजूद रहे। एक पल के लिए ऐसा लगा की स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी लेकिन प्रशासन एवं संचालकों के निवेदन पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पुष्पा फिल्म के गाने ‘सामी-सामी’ पर परफॉर्मेंस दिया। इसके बाद जैसे ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका का स्टेज पर पहुंचे तो फैंस ने जोरदार स्वागत किया।

कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र के खुदना गांव से तीन स्मैक तस्करों को स्मैक और नगद रुपए के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी टूटी फूटी हिंदी में लोगों का आभार जताया उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्पा आजतक नहीं झुका, पर पटना के प्यार के आगे झुक गया। पुष्पा फ्लावर नहीं..वाइल्ड फायर हूं मैं। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में लोगों को इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया। वहीं रश्मिका मंदाना ने भोजपुरी में ‘का हाल बा.. सब ठीक बा नू’ कहकर लोगों का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *