Big Bharat-Hindi News

 ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित हो रही है राहत सामग्री

ऋतुराज सिन्हा की ओर से नावों के द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण आज भी किया गया  और उनके द्वारा लगातार बाढ राहत सामग्री बाटने का काम चलता रहेगा 

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव  ऋतुराज सिन्हा की ओर से दूसरे दिन भी 6 नावों के द्वारा बाढ राहत साम्रागी का वितरण किया गया। बाढ राहत साम्रागी का वितरण बख्तियापुर के हरिदासपुर पंचायत और रूपश महाजी पंचायत के दर्जनो गाँव लगभग 5 हजार आबादी को बाढ राहत सामग्री दी गई।  ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से लगतार बाढ राहत बाटने का काम चलता रहेगा ।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीके आदर्शो पर चल कर जनजन तक सेवा पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है की बाढ़ राहत सामग्री जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच सके इसलिए इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। एक भी बाढ़ पीड़ितों को कोई समस्या न हो इसके लिए आप स्वयं अपनी देखरेख में वितरण का कार्य करे।

उन्होंने बताया कि राशन सामग्री वितरण हेतु समुचित संख्या में नाव की व्यवस्था कर दी गई है ।जैसा विदित है कि बाढ़ पीड़ितों के सहयातार्थ हेतु ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से सुखा राशन यथा चुरा , गुड़, सत्तू, नमक, मोमबत्ती, माचिस का वितरण कार्य कल से आरंभ हुआ है ।कल भी लगभग 5000 पैकेट का वितरण किया गया था ।

बोकारो : पटरी से उतरी मालगाड़ी की दो बोगी, कई ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित

इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष रूपेश सिंह के अलावा संजय यदुवेदु, उपेन्द्र सिंह ,सुधीर सिंह ,विकास चौहान, आनंद झा सहित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता वितरण कार्य में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रवि सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *