Big Bharat-Hindi News

जमशेदपुर में किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, गायत्री चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जैविक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण

जमशेदपुर: दिनांक 27 जनवरी को जमशेदपुर जिले के सुंदरनगर में चौधरी चरण सिंह कृषि संस्थान द्वारा आयोजित जैविक खेती पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया । जिसमे 60 किसानों ने प्रशिक्षण हेतु हिस्सा लिया। बहुत ही धूमधाम से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन किया गया है और यह प्रशिक्षण 3 दिन अर्थात 27 जनवरी  से  29 जनवरी  तक चलेगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव की गरीब किसान को जैविक खेती और उसके मार्केटिंग के विषय में बताया गया है। कार्यक्रम का उद्धघाटन झारखंड किसान मोर्चा के सदस्य अनमोल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गायत्री चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किसानों को प्रशिक्षण कीट टी-शर्ट बैग पुस्तक एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया। साथ ही किसानों को जैविक खेती से क्या लाभ है और इसके तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।

शाहरुख की फिल्म के समर्थन में बोले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव: कहा – हम ऐसे बॉयकॉट गैंग का बॉयकोट करते है,

इस मौके पर झारखंड किसान मोर्चा के सदस्य अनमोल जी, संस्था के संस्थापक सुधांशु जी , प्रशिक्षक पुष्कर सिंह  और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उस दौरान संस्था के संस्थापक ने किसानों को शुभकामना संदेश दिया और उनके उज्जवल भविष्य का कामना किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *