BSEB Patna ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि जारी की , इस दिन मिलेगा एडमिट कार्ड

पटना: BSEB Patna ने 2023 में होनेवाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट शेड्यूल जारी कर दी है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू करने का ऐलान किया है। दोनों परीक्षा का डेटशीट और टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। वही इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी जिसके लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर 2022 को जारी कर दी जायेगी। जबकि इंटर की थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2023 को जारी की जाएगी।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू होगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।