Big Bharat-Hindi News

खगड़िया जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारी, युवक गंभीर रूप से जख्मी

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ  बदमाशों  ने दिनदहाड़े एक  युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। युवक के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वही सुचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जाँच जुट गई है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

ताजा मामला खगड़िया का है। दरअसल , जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के सोराय डीह ढाला के पास गुरुवार को बदमाशों ने दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी है। बताया जा रहा है बदमाशों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की, फिर उसे सर में गोली मारकर फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है पूरा  मामला जमीन विवाद का है।

गुलाम नबी आजाद ने हिन्दू धर्म और इस्लाम को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा हिन्दू  धर्म इस्लाम से पहले आया था, सभी इसी धर्म में पैदा हुए हैं।

बता दें कि, इस घटना में युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। घायल युवक की पहचान 27 साल का बिटटू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने  आनन-फानन में युवक को  अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जख्मी का इलाज जारी है। जानकारी अनुसार जब युवक अपने घर से खगड़िया बाजार जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *