Big Bharat-Hindi News

बोकारो में एडुकेशन उत्सव 4.0 कॉलेज फेयर, छात्रों ने जाना करियर और उच्च शिक्षा के विकल्प

बोकारो: करियर काउंसेलिंग सेंटर बोकारो की ओर से मंगलवार को एडुकेशन उत्सव 4.0 कॉलेज फेयर का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 250 से 300 छात्रों ने भाग लेकर विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे कोर्स, प्लेसमेंट और करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी दी। छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर एडमिशन प्रक्रिया, फीस संरचना और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

प्रमुख संस्थान रहे शामिल

कॉलेज फेयर में शामिल प्रमुख संस्थानों में ईस्ट पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पारुल यूनिवर्सिटी, हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की, जीएनआईओटी कॉलेज नोएडा, विग्नान यूनिवर्सिटी, तुलाज यूनिवर्सिटी देहरादून, एसआरयू यूनिवर्सिटी वारंगल, मारवाड़ी यूनिवर्सिटी गुजरात, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, आरसीएमबी बेंगलुरु, ईआईआईएलएम कोलकाता, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर, एमिटी यूनिवर्सिटी रांची तथा श्री शक्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कोयंबटूर शामिल रहे।

सासाराम के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से पोशाक उतरवाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

इस दौरान करियर काउंसेलिंग सेंटर बोकारो के निदेशक राजकुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को एक ही मंच पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर करियर चयन के लिए मार्गदर्शन देना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *