कानपुर: अपनी मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांग रहा सेना का जवान

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP के एक जवान ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जवान का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण उसकी मां का हाथ पूरी तरह खराब हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों को हाथ काटना पड़ा। पीड़ित जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर न्याय की गुहार लगा रहा है।
Big Bharat ट्विटर का फॉलो करें
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वह लगातार थाना, स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जवान का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से संक्रमण तेजी से फैल गया और हालत इतनी बिगड़ गई कि मां का हाथ बचाया नहीं जा सका। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते सही इलाज मिलता तो यह स्थिति नहीं बनती।
बिहार में हीट वेव का असर : शेखपुरा के कस्तूरबा विद्यालय में 27 छात्राएं बेहोश
वहीं इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सकीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।














