Big Bharat-Hindi News

गोपालगंज: 33 शिक्षकों को स्कूल से 100किलोमीटर दूर से हाजिरी बनाना पड़ा भारी, डीएम ने निलंबन के दिया आदेश

गोपालगंज : बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए ई-शिक्षाकोष पोर्टल की गोपालगंज में बड़ी पोल खुली है। जिले में तकनीक को चकमा देकर स्कूल से करीब 100 किलोमीटर दूर बैठकर ऑनलाइन हाजिरी बनाने वाले 33 शिक्षकों का यह कारनामा अब भारी पड़ गया है।

मामले का खुलासा होने के बाद जिला अधिकारी ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी शिक्षकों को तुरंत निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे दिया है। ​इस बड़े फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद से पूरे शिक्षा विभाग और शिक्षक खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जाँच के बाद हुआ खुलासा

​यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब जिला शिक्षा पदाधिकारी यानी डीईओ योगेश कुमार ने मई महीने में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज की गई ऑनलाइन हाजिरी के डेटा की गहन समीक्षा की। इस दौरान जब शिक्षकों की जीपीएस लोकेशन और टाइमिंग का मिलान किया गया, तो अधिकारी दंग रह गए।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

​पोर्टल के डेटा के अनुसार, 11 मई को 15 शिक्षकों ने और 12 मई को 18 शिक्षकों ने अपने तय स्कूल से 100 किलोमीटर या उससे भी अधिक दूरी पर रहते हुए ही मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली थी। यानी ये शिक्षक धरातल पर स्कूल से नदारद थे, लेकिन डिजिटल रिकॉर्ड में खुद को उपस्थित दिखा रहे थे।

​शोकॉज के बाद सीधे निलंबन का आदेश

​शुरुआती जांच के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी आरोपी 33 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए जवाब तलब किया था। लेकिन मामले की गंभीरता और खुलेआम नियमों की अवहेलना को देखते हुए गोपालगंज के जिला अधिकारी ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया। जिलाधिकारी के कड़े निर्देश के बाद अब इन सभी शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बोकारो में एडुकेशन उत्सव 4.0 कॉलेज फेयर, छात्रों ने जाना करियर और उच्च शिक्षा के विकल्प

​प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि ऑन-ड्यूटी के नाम पर घर बैठे या दूसरे जिलों से हाजिरी बनाने के इस खेल को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी शिक्षकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *