सासाराम के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से पोशाक उतरवाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सासाराम: बिहार के सासाराम से आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि केंद्र पर गरीब बच्चों को सरकारी योजना के तहत मिलने वाली पोशाक पहनाकर पहले उनकी तस्वीरें खिंचवाई गईं और रजिस्टर पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठा लगवाया गया। इसके बाद बच्चों से वही कपड़े उतरवा लिए गए।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को केवल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पोशाक दी गई थी, जबकि बाद में कपड़ों को वापस लेकर कथित रूप से बेचने की तैयारी की जा रही थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गरीब बच्चों के हक की सामग्री में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, कई बच्चों को कपड़े उतरवाने के बाद बिना पोशाक के ही घर भेज दिया गया। इस घटना से अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिहार में हीट वेव का असर : शेखपुरा के कस्तूरबा विद्यालय में 27 छात्राएं बेहोश
वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जांच की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिली है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।














