Big Bharat-Hindi News

पटना के गांधी घाट पर बड़ा हादसा: 5 युवक गंगा में डूबे, बचाने उतरे युवक भी लापता

पटना के गांधी घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में नहाने गए पांच युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान युवकों को बचाने के लिए चंदन कुमार नामक युवक गंगा में कूद पड़ा, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण वह भी नदी में समा गया।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो कर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं एक युवक अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। गोताखोरों की टीम गंगा नदी में सर्च अभियान चला रही है।

गोपालगंज: 33 शिक्षकों को स्कूल से 100किलोमीटर दूर से हाजिरी बनाना पड़ा भारी, डीएम ने निलंबन के दिया आदेश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे, जिसके बाद हादसा हुआ। घटना के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतकों में चंदन कुमार, समर कुमार और अमित कुमार के शव बरामद किए गए हैं, जबकि जय कुमार अब भी लापता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांधी घाट पर हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है। पटना के SSP, कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है और इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को देखने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक डेडिकेटेड टीम तैनात की गई है कि आगे कोई हादसा न हो… हम खास तौर पर माता-पिता और परिजनों से गुज़ारिश करते हैं कि वे छोटे बच्चों पर कड़ी नज़र रखें और यह सुनिश्चित करें कि वे गहरे पानी वाली जगहों पर न जाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *