हेमंत सरकार का हुआ एक साल पूरा: रांची के मोहराबादी मैदान में देंगे पुरे साल का लेखा जोखा और योजनाओ का करेंगे शिलान्यास

झारखण्ड के हेमंत सोरेन के सरकार में एक साल पूरा हो गया। उसी को लेकर आज (मंगलवार) को मोहराबादी मैदान में मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने 1 साल के कार्यकाल का हिसाब- किताब देंगे। वही साथ में 2021 का झारखण्ड का ब्लूरे प्रिंट पेश करेंगे।
राज्यस्तरीय समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवू सौरेन और आरपीएन सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे जो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हैं। वही समरोह की अध्यछता खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस समारोह में रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बादल, रांची की मेयर आशा लकड़ा, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, सुदेश कुमार महतो, बंधु तिर्की, नवीन जायसवाल, विकास कुमार मुंडा, समरी लाल और राजेश कच्छप अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गए है।
हेमंत सरकार अपने पुरे साल 2020 का लेखा जोखा देंगे वही साथ में कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिल्यान्यास भी करेंगे। यहाँ 3000 लोगो को बैठने की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल होंगे। 15 लाख लोगो को हरा राशन कार्ड दिया जायेगा। इस दौरान रांची नगर निगम और झारखण्ड अर्बन प्लानिंग एंड मॅनॅग्मेंट इंस्टिट्यूट के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन होगा । साथ ही कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर का उद्घाटन व रांची जोन 1 के सीवरेज प्रोजेक्ट समेत अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।
वही दूसरी तरफ समारोह में पहुंचने वाले लोगो को शारीरिक दुरी का अनुपालन करना सुनिश्चित करना होगा होगा था साथ में मास्क पहनना जरूरी होगा। महिलाओं के सुरक्षा के लिए सादे लिवास में पुलिस अधिकारी बल तैनात किये गए है इस समारोह स्थल में 4 आईपीएस, 6, DSP 10 इंस्पेक्टर समेत 500 सिपाही के तैनाती की गयी है ।