बिहार : भूमिका विहार संस्था द्वारा पटना में समारोह आयोजित, खगड़िया के मनीष को मिला अरुण सम्मान

खगड़िया: जिले में सामाजिक कार्यों में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले बछौता निवासी मनीष को भूमिका विहार नामक संस्था द्वारा शनिवार को पटना में सम्मानित किया गया। मनीष राज्य के उन 38 युवाओं में से एक थे जिन्हें अरूण सम्मान से सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ।
यह भी पढ़े: बिहार: सोनमंखी पथ पर हुई बड़ी दुर्घटना, परिजनों ने किया सड़क जाम, मुवाबजा की राशि मिलने पर सड़क जाम हटा
दरअसल शनिवार को भूमिका विहार संस्था द्वारा पटना में समारोह आयोजित किया गया। जहाँ बिहार के उपमुख्यमंत्री, तारकिशोर प्रसाद एवं कला संस्कृति विभाग के मंत्री डा. आलोक रंजन झा ने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किये। बाद में सभी जिलों से चयन किये गए सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मान से नवाजा गया। इसी क्रम में बछौता निवासी मनीष को यह सम्मान एडीजी सीआईडी श्री विनय कुमार एवं एसबीआई के रिजीनल मैनेजर श्री रवि चन्द्रा द्वारा दिया गया।उल्लेखनीय है कि अरूण सम्मान प्रतिवर्ष राज्य के सभी जिलों से एक-एक वैसे सामाजिक कार्यकर्ता को दिया जाता है जो अपने जन्म एवं कर्म भूमि में विशेष सामाजिक योगदान दिया हो।
बता दे कि मनीष पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से महिला एवं बाल अधिकार के मुद्दे के साथ बच्चों में वैज्ञानिक चेतना लाने जैसी गतिविधियों में संलग्न हैं। जिला स्तर पर मनीष के नाम को चयनित कर नव आकांक्षा फांउडेशन ने पटना भेजा। फांउडेशन की सचिव सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष को यह सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव का अवसर है।