दिल्ली विधान सभा में आप विधायकों ने 20 खोखे के नारे लगाए, मनीष सिसोदिया ने कहा- पीएम की सोच घटिया

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। इस दौरान केजरीवाल सरकार ने ऑपरेशन लोटस को लेकर
विधानसभा में शुक्रवार को काफी बवाल मचाया। सत्र शुरू होते ही सदन में आप विधायकों ने 20 खोखे के नारे लगाए। दरअसल, AAP ने आरोप लगाया है कि उनके विधायकों को 20 करोड़ रुपए में खरीदने की भाजपा कोशिश कर रही है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
वही विधानसभा में भाजपा विधायकों ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ हंगामा किया । भाजपा विधायक मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की मांग कर दी। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने भाजपा के सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए मार्शल आउट कर दिया। मार्शल आउट होने के बाद विधायक सदन के बाहर गांधी मूर्ति के सामने प्रदर्शन करने लगे।
CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा: दिल्ली में सरकार गिराने के लिए बीजेपी 800 करोड रुपए रख रखे है
दिल्ली विधानसभा में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा ” कोई भी अच्छा काम करे उनको (PM को) असुरक्षा होने लगती है। मैंने पहली बार इतना असुरक्षित व्यक्ति देखा है। अच्छा काम करने वालों को रोकने वाली जो हरकत है यह PM की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। यह बताती है कि PM की सोच कितनी छोटी है।
कोई भी अच्छा काम करे उनको (PM को) असुरक्षा होने लगती है। मैंने पहली बार इतना असुरक्षित व्यक्ति देखा है। अच्छा काम करने वालों को रोकने वाली जो हरकत है यह PM की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। यह बताती है कि PM की सोच कितनी छोटी है: दिल्ली विधानसभा में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/vFibzuA86s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि बीजेपी 277 विधायकों पर 5,500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा कहां से आया? पेट्रोल, डीज़ल के दाम इसलिए बढ़ रहे हैं। जब महाराष्ट्र की सरकार गिरानी थी तब इन्होंने दूध, छाछ, दही पर GST लगा दिया। जनता को पीसकर अरबपतियों के पैसे माफ कर रहे हैं।