नीतीश कुमार ने पटना में छठ घाट का लिया जायजा, काम प्रगति पर हो उसके लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना: छठ महापर्व को लेकर पटना के छठ घाटों का सीएम नीतीश कुमार ने आज निरीक्षण किया। वही घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बता दे छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो उसके लिए पटना के सभी घाटों पर काम प्रगति पर है।
घाटों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया को संबोधित किए। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसबार पानी का असर रहा है, वर्षापात ज्यादा हुआ है जिससे पानी का फ्लो ज्यादा है, इसलिए सुरक्षित जगहों का चयन करने के लिए निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां कमी पाई गई है वहां मरम्मत किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है।
वही नीतीश कुमार ने कहा हैऔर 3 नवंबर को एक बार फिर से निरीक्षण किया जाएगा। देखा जाएगा काम क्या हुआ है, कितना प्रगति पर है। ताकि श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की सुविधा में कमी न हो। बता दे निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।