हेडमास्टर साहब की शर्मनाक करतूत, शराब पीकर स्कूल में मध्याह्न भोजन बनानेवाली रसोइया से किये दुष्कर्म।

एक तो शराब के नशे में धुत, वहीं नशे में दुष्कर्म की कोशिश। यह कारस्तानी है एक स्कूल के हेडमास्टर की। जो पहले तो स्कूल में शराब पीकर पहुंचा और उसके बाद विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनानेवाली रसोइया से दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिलहाल, महिला ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आरोपी हेडमास्टर फरार बताया जा रहा है।
मामला जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां विद्यालय में कार्यरत रसोइया मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर की साफ सफाई में जुटी थी। इसी दौरान नशे में धुत प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसे ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी की। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने रसोइया के साथ मारपीट भी की। हेडमास्टर की कारगुजारी से कुछ समय के लिए स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया।
पीड़ित रसोइया अपनी शिकायत लेकर जब थाने एवं बीआरसी पानापुर पहुंची तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय थाने के SI बेचन सिंह, BEO अशोक कुमार, BRP रमेश कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे। लेकिन हेडमास्टर विद्यालय से फरार हो चुका था।