बिग बॉस की आवाज को हुआ कोरोना, अतुल कपूर की रिपोर्ट आई पॉजिटीव

मुंबई: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच इसके चपेट से किसी का भी बच पाना मुश्किल है। बिग बॉस भी इससे बच नहीं पाए। कोरोना ने उसे भी ढूंढ लिया है। जी हम बात कर रहे बिग बॉस की आवाज की। जिसकी सभी लोगो को केवल आवाज सुनाई देती है। लेकिन कभी दिखते ही नही।
बता दे बिग बॉस की आवाज अतुल कपूर को कोरोना पॉजिटीव हो गया है। बिग बौस के खबरों को अपडेट करने वाले मिस्टर खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा है बिग बॉस की आवाज को करोना हो गया है। अतुल कपूर कोरोना संक्रमित है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्दी से वे ठीक हो जाए और जल्दी से रिकवर हो जाए।
वही उनके साथ जो भी लोग सेट पर थे उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। और रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे है। साथ ही बिग बॉस के शो के लिए अपडेट्स भी आए हैं शो को दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा बहुत से फैन उमर रियाज को शो में वापस बुलाने की मांग भी कर रहे हैं।