Big Bharat-Hindi News

Assam Flood: असम में बारिश के बाद बाढ़ से हाहाकार, 20 जिलों में 2 लाख लोग प्रभावित……

असम: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच असम में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। जिस कारण असम के 20 जिलों में लगभग 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. सोमवार को आए एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पहाड़ी क्षेत्र दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन ने रेल और सड़क लिंक के टूट जाने से बाकी राज्य से उसका कनेक्शन टूट गया था।

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि असम के कछार जिले में बाढ़ से दो मौतें हुई हैं, वहीं दीमा हसाओ में भूस्खलन के कारण तीन मौतें दर्ज की गई हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया है कि बाढ़ से लगभग 1,97,248 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें होजई और कछार क्रमश: 78,157 और 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *