Big Bharat-Hindi News

लुधियाना कोर्ट में हुआ जोरदार ब्लास्ट, दो लोगो की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को लुधियाना कोर्ट ममें जोरदार ब्लास्ट हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था की इससे दीवार ढह गई। और बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत भी हो गई है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ।

गनीमत थी की हड़ताल के चलते अदालत में भीड़ कम थी। यह धमाका तीसरी मंजिल पर कोर्ट नंबर 9 के पास बाथरूम में हुआ। धमाका होने से कोर्ट की पूरी इमारत हिल गई । वही इमारत की खिड़कियों के शीशे चटक गए हैं और पार्किंग में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। मौके पर मौजूद लोग सिलेंडर फटने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अभी धमाके के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। अदालत में अफरा-तफरी का माहौल है।

पुलिस अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पुलिस बल ने कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया है। शहरभर में हाईअलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी कर दी गई है। वही शहर में आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *