Big Bharat-Hindi News

यूपी में चिराग के निशाने पर भाजपा , चिराग की पार्टी लोजपा ( रामविलास ) यूपी में सभी सीटों पर लड़ेगी अकेले चुनाव

यूपी: उत्तर प्रदेश के विधासभा चुनाव में बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी अपना  दांव आजमाने में लग गयी है। जनता दल यूनाइटेड और मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी के बाद अब खबर आ रही है कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

इस मामले पर  बिहार प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि यूपी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नई दिल्ली में बैठक किये है। इस बैठक में  यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय, प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्य, तमाम जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया गया है।

विचार विमर्श के बाद  प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आम सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया कि बिना गठबंधन अकेले ही पार्टी चुनाव के मैदान में उतरेगी। प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है’ वहां पिछले विधानसभा में पार्टी के आधा दर्जन विधायक थे।

 चिराग के निशाने बार भाजपा

बिहार में चिराग के निशाने पर  नीतीश कुमार और उनकी जदयू थी। लेकिन यूपी में परिस्थिति  बिल्कुल उलट होंगी। यहां चिराग के निशाने पर भाजपा होगी। पिछले दिनों बरेली दौरे पर गए चिराग ने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बारे में बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा था।

चिराग ने कहा था कि प्रदेश में शिक्षा और रोजगार के मामले में यूपी पीछे है। यहां के युवाओं को बाहर जाना पड़ता है और बाहर उनको बेइज्जत भी होना पड़ता है। धर्म और जाति के आधार पर आज भी भेदभाव हो रहा है। उनका कहना है कि यूपी चुनाव के विजन डॉक्यूमेंट में ये मुद्दे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *