खगड़िया जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारी, युवक गंभीर रूप से जख्मी

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। युवक के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वही सुचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जाँच जुट गई है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
ताजा मामला खगड़िया का है। दरअसल , जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के सोराय डीह ढाला के पास गुरुवार को बदमाशों ने दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी है। बताया जा रहा है बदमाशों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की, फिर उसे सर में गोली मारकर फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है पूरा मामला जमीन विवाद का है।
बता दें कि, इस घटना में युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। घायल युवक की पहचान 27 साल का बिटटू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जख्मी का इलाज जारी है। जानकारी अनुसार जब युवक अपने घर से खगड़िया बाजार जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।