दानापुर में गंगा घाट पर नाव में भयानक विस्फोट, 5 लोगों की मौत की पुष्टि , कई हुए घायल

पटना: राजधानी पटना के दानापुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मनेर के रामपुर गंगा घाट पर एक नाव पर गैस सिलिंडर विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए दानापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल गंगा घाट पर अवैध बालू को नाव के जरिये एक जगह से दूसरे जगह लाया जा रहा था। इसी दौरान नाव पर गैस सिलेंडर के जरिये खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस लीकेज की वजह से नदी के बीच में ही नाव पर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत हो गई है। वही कई लोगो के घायल है।
सूचना मिलने पर पहुंचे मनेर थाना अध्यक्ष ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद नाव पर लादे बालू को खाली किया जा रहा है। नाव पर करीब 20 लोग मौजूद थे इनमें से कई घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।