Big Bharat-Hindi News

Haldwani Burning: बवाल के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू, डीएम ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए 

Haldwani Burning: हालात को संभालने के लिए आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई है तो सेंट्रल फोर्स की भी तैनाती की गई है। डीएम ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड: हल्द्वानी में भयानक हिंसा ( Haldwani Burning)  की खबर सामने आई है। लोगो ने पुलिसकर्मियों और प्रशासन को निशाना बनाया और जमकर पथराव किया। जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी हुई। सैकड़ों पुलिसकर्मियों समेत 300 से ज्यादा लोगो के  घायल होने की खबर है। वही अब तक 6 लोगो की मौत की भी सुचना आई लेकिन नैनीताल की डीएम ने दो लोगों की मारे जाने की पुष्टि की है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो kare

दरअसल अवैध तरीके से बने मदरसे और मस्जिद के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करने पहुंचे थे उसी दौरान उग्र भीड़ विरोध में उतर  गई  और जमकर पथराव करना शुरू कर दियाl हर जगह तोड़फोड़ और आगजनी होने लगी। दंगा का माहौल बन गया है। इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में हर तरफ तबाही के निशान दिखे।

UAPA  के तहत एक्शन

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन का आदेश दिया है। उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ UAPA  के तहत एक्शन लेने का आदेश दिया है। इसके अलावा राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को हल्द्वानी भेजा गया है। इस बीच पुलिस ने हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ ऐक्शन का आगाज कर दिया है।

Harda Blast: पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट से 11 लोगो की मौत, 90 से अधिक घायल  

देखते ही गोली मारने के आदेश

हालात को संभालने के लिए आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई है तो सेंट्रल फोर्स की भी तैनाती की गई है। पीएसएसी को भी मोर्चे पर लगाया गया है। डीएम ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी शहर में सख्त कर्फ्यू लगा दिय गया है। शहर में अस्पताल और दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सब बंद रखने का आदेश दिया गया है।

साथ ही स्कूल-ऑफिस और बाजार सबकुछ पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शहर में पेट्रोल पंप तक बंद हैं। हल्द्वानी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोगों को घरों से निकलने से मना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *