कोयंबटूर: एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों का दिखा जलवा, 5 स्वर्ण पदक किये अपने नाम

बोकारो: कोयंबटूर में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। और पांच पदक अपने नाम किये। एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का कोयंबटूर में में 17 से 21 जून तक भारत (India) में आयोजित की गयी। एशियाई देशों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने कई पदक जीते।
इस चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए हैं। कोयंबटूर में हुए एशियन चैंपियनशिप में 52 किलो वर्ग में बिपाशा सिंह ने कुल वजन 375 किलो उठाकर तीन स्वर्ण पदक व एक रजत पदक प्राप्त किया। 59 किलो भार वर्ग में मो सकुर अंसारी 540 किलोग्राम वजन उठाकर अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
बताया जा रहा है दोनो खिलाड़ी बोकारो में रहकर देवी प्रसाद चटर्जी से प्रशिक्षण लेते हैं। वही चैंपियनशिप में भारत के अलावा अन्य देश जैसे चीन, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ओमान, मंगोलिया, ईरान, इराक, नेपाल व भूटान समेत कुल दस देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
इसके अलावा दिल्ली के विजेताओं ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीते। :एम्स के आनंद मंडिया ने 83 किग्रा वर्ग में कुल 542.5 किग्रा भार उठाकर 1 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। भारतीय पावरलिफ्टर्स (पुरुष और महिला) ने विभिन्न श्रेणियों में अन्य देशों के खिलाड़ियों के मुकाबले ऑल ओवर चैंपियंस टाइटल ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।