Big Bharat-Hindi News

बिहार में हीट वेव का असर : शेखपुरा के कस्तूरबा विद्यालय में 27 छात्राएं बेहोश

शेखपुरा: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब बच्चों की सेहत पर भी दिखने लगा है। शेखपुरा जिले के लोदीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 27 छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो कर

जानकारी के अनुसार, सभी छात्राओं ने देर शाम हल्का नाश्ता किया था और इसके बाद वे संध्या प्रार्थना में शामिल हुई थीं। प्रार्थना के दौरान कुछ छात्राओं को चक्कर आने लगा, जिसके बाद एक-एक कर कई बच्चियां बेहोश हो गईं। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस की मदद से सभी छात्राओं को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार छात्राओं की निगरानी कर रही है।

सहरसा में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा छात्रों की तबीयत ख़राब, खाने में सांप मिलने की आशंका 

डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी, उमस और लू के प्रभाव के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल सभी छात्राएं खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। प्रशासन ने विद्यालय में पेयजल, ठंडे वातावरण और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है, वहीं जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *