Big Bharat-Hindi News

सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक मिस्ट्री : सुशांत के चचेरे भाई मनोज सिंह ने पीएम मोदी से लगाई इंसाफ की गुहार

बॉलीवुड  : बॉलीवुड के चर्चित एवं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की  मुंबई  में हुई संदेहास्पद मौत को अब एक साल पुरे होने वाले है। अभी तक उनकी मौत को लेकर पहेली सुलझी  नहीं है, मिस्ट्री बनकर रही गयी है । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजन और उनको चाहनेवाले आज भी न्याय की आस लगाए हुए है।  गौरतलब है की 14 जून 2020 को मुंबई स्थित उनके आवास पर फांसी के फंदे से लटकी उनकी लाश बरामद हुई थी। इसके बाद सीबीआई समेत कई बड़ी एजेंसी ने इस मामले की जांच की, लेकिन आज तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।

यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया: NCB मुंबई

आज भी न्याय की आस

वही सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मल्लडीहा में उनके परिजन और मित्र आज भी न्याय के इंतजार में आस लगाए बैठे हैं। सुशांत  के चचेरे भाई पन्ना सिंह का कहना है कि एक साजिश के तहत सुशांत की मौत की मिस्ट्री छुपाई गई है। उन लोगों को आजतक यह भी पता नहीं चला कि उनकी मौत क्यों हुई, इसके पीछे क्या कारण है।

इस मामले को लेकर सुशांत के चचेरे भाई मनोज सिंह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं कि वह खुद पहल कर हमें इंसाफ दिलाएं। आज भी सुशांत को यादकर उनके परिजन रो पड़ते हैं। वे लोग कहते हैं कि जब 12 मई 2019 को सुशांत सिंह राजपूत अपने गांव मल्लडीहा आया था तो पूरा गांव उसका दिवाना था।

यह भी पढ़े:  केआरके (KRK) ने सलमान को दी चुनौती, जो सुशांत के साथ हुआ वो अब दोबारा बॉलीवुड में नहीं होने देंगे

मौत के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र

इस पर सुशांत के मित्र ओंकार सिंह, रोशन सिंह कहते हैं कि सुशांत कभी भी आत्महत्या करने वाला आदमी नहीं था। वह तो लोगों का प्रेरणा स्रोत था। उसकी फिल्म ‘छिछोरे’ और ‘एमएस धोनी’ तो संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। फिर ऐसा बोल्ड आदमी क्यों और कैसे आत्महत्या करेगा। उनकी मौत के रहस्य को छुपाया गया है इसके पीछे बहुत बड़ी राजनीतिक षड्यंत्र   है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *