Big Bharat-Hindi News

दुखद घटना: पटना में गैस सिलेंडर में आग लगने से बच्चे सहित परिवार के 6 लोग झुलसे, घर में मातम का माहौल

पटना:  पटना के नौबतपुर क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद दुर्घटना का मामला सामने आया है शाम के समय खाना बनाने के क्रम में एक ही परिवार के 6 सदस्य सिलेंडर के फटने से बुरी तरह झुलस गए हैं। सिलेंडर के फटने से आसपास में दहशत का माहौल बन गया है। जल्दबाजी में पड़ोसियों ने घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां के थानाध्यक्ष ऋतुराज ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी पुष्टि की।

बता दे पूरा  मामला पटना के नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र के  महम्मदपुर गांव की है। यहां रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। आग लगने से लोगो के बीच अफरा तफरी मच गयी। वही इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ो लोगो की भीड़ इकट्ठी  हो गयी।  आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सबको नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की जख्मी लोगों की पहचान महम्मदपुर के रहने वाले करीमन महतो के परिवार के रूप में की गयी। जिसमे परिवार के 6 सदस्य इस आग के लपेटे में आ गए।

सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे।  नौबतपुर थाने को कार्रवाई के लिए सूचित किया। स्थानीय लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि देर शाम घर के कमरे में खाना बन रहा था। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाते तब तक 6 लोगो आग में झुलस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *