Big Bharat-Hindi News

बिहार इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: जानिए कैसे करेंगे डाउनलोड

बिहार इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल की वार्षिक परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने वाले छात्रों की प्रवेश पत्र जारी कर दी गई है। वही 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 18 जनवरी 2021 तक होगी।

छात्र अपना प्रवेश पत्र विद्यालय प्रधानाचार्य बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए यूजर आईडी और पासवर्ड लॉगइन करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक 18 जनवरी 2021 तक सक्रिय रहेगा।

डाउनलोड एडमिट कार्ड स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को हस्ताक्षरित करके एवं मुहरयुक्त वितरित किया जाएगा। 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाली थोड़ी परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किया जाएगा।

छात्र अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए हुए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।?

http://biharboardonline.bihar.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *